लाखों रुपए की लगी हाई मास्क लाइट बनी शोपीस ✴️लाइट अपने चमकने का कर रही इंतजार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में विगत कुछ माह पूर्व कई जगह लाखों रुपए के खर्च कर हाई मास्क लाइट लगाई गई थी जिसका उद्देश्य बिजली के नहीं रहने के बावजूद सौर ऊर्जा से चलित इन हाई मास्क लाइटों के जरिए शहर को चौक को रोशन करना था लेकिन यह लाखों रुपए की हाई मास्क लाइट चंद दिनों के बाद ही अपनी भ्रष्टाचार की कहानी खुद बयां कर रही हैं जहां यह लाइट रोशन होने से पहले ही बुझ चुकी हैं। नागरिकों को इन हाई मास्क लाइट को देखकर यह कहते देखा जा रहा है कि आखिर शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च करने का क्या मकसद था ??जो माहभर में ही अपनी अंतिम सांसे गिन चुकी है ।सबसे मजेदार पहलू यह है कि यह हाई मास्क लाइट पत्थलगांव के चयनित स्थलों पर ही लगाई गई है लेकिन इन खास जगहों पर भी यह लाइटें लोगों को मुंह चिढ़ा रही हैं।
पत्थलगांव के मां दुर्गा चौक, पत्थलगांव विधायक घर के सामने सहित सभी जगह लगी सौर ऊर्जा चलित हाई मास्क लाइट खराब पड़ी हुई हैं इसकी शिकायत क्रेडा विभाग के अधिकारियों को करने पर उनके द्वारा जल्द ही बनाने का झुनझुना थमा दिया जाता है किंतु आज कई महीने गुजर जाने के बाद भी इन लाइटों का बनाने वाला कोई नजर नहीं आता। पत्थलगांव के नागरिकों ने जल्द ही इन हाई मास्क लाइट को बनाने की मांग की है एवं इन लाइटों को लगाने में किए गए भ्रष्टाचार को जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button