पत्थलगांव में लगातार हो रही मोटरसाइकिल ,साइकिल की चोरी ?नशेड़ी सुलेशन छाप युवाओं की करतूत का नागरिक भुगत रहे भुगतान ✴️चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह असफल

मुकेश अग्रवाल ?✍️
पत्थलगांव- बाइक चोरों ने आम जनता के साथ-साथ पुलिस के भी नाक में दम कर रखा है। शायद की कोई ऐसा महीना न हो जब कहीं न कहीं से बाइक चोरी न होती हो। पत्थलगांव में बाइक चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार युवक शौच करने के लिए रोड के किनारे रुका। बाइक खड़ी करके युवक जैसे ही शौच के लिए गया वैसे ही तीन बाइक सवार चोर आ गए। एक चोर ने बाइक स्टार्ट की और फरार हो गया। बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनकर युवक ने पीछा किया, लेकिन चोर आंखों से ओझल हो चुका था।घटना पत्थलगांव शहर के बीटीआई चौक की है मिली जानकारी के मुताबिक़ ठाकुरपोड़ी निवासी राजेश केरकेट्टा धरमजयगढ से पत्थलगांव रास्ता से अपने घर वापस जा रहा था कि बी0टी0आई0 चौक पत्थलगांव के पास शौच के लिये मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस क्रं. CG13X1021 को खड़ा किया तथा चाबी उसी में छूट गया था, मो0सा0 के डिक्की में बच्चों का कागजात एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल रखा था कि रात्रि करीब 08.30 से 09.00 बजे के मध्य कापू रोड से तीन बाइक सवार चोर आ गए। एक चोर ने बाइक स्टार्ट की और फरार हो गया। घटना की जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दे दी गई है। पुलिस बाइक चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आए दिन थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो रही है। कुछ महीनो पूर्व पत्थलगांव पुलिस ने बाइक चोर गिरोह से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से चोरी की कई बाइक भी बरामद की गई थी। लेकिन इसके बावजूद बाइक चोरी की घटनाएं नहीं थम रही है। इससे लग रहा है कि पुलिस अभी तक असली बाइक चोर गिरोह का नहीं पकड़ पाई है। ये गिरोह अब तक पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
पत्थलगांव क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की भरमार
चोरी के कामों में लिप्त पत्थलगांव क्षेत्र में युवा जो चोरियां कर सुलेशन ,गांजा जैसे नशे के आगोश में समा चुकी हैं जगह जगह यह युवा बच्चे सुलेशन की खुशबू लेते नजर आ सकते हैं जो अपने नशे की पूर्ति करने के लिए लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे हैं यह नाबालिक बच्चे अपनी उम्र का फायदा उठाते हुए लगातार चोरियां कर चुनौती खड़ा कर रहे हैं जब भी इन्हें नागरिकों द्वारा पकड़ा जाता है तो इनकी उम्र का फायदा उठाते हुए इन्हें पुलिस भी छोड़ देती हैं जिसका लगातार फायदा इन नाबालिक बच्चों द्वारा उठाया जा रहा है पत्थलगांव शहर में मोटरसाइकिल चोरी ,साईकिल की चोरी दिनदहाड़े आंखों में धूल झोंक कर की जा रही हैं साइकिल की चोरी एवं मोटरसाइकिल की चोरी पर पुलिस विराम लगाने में पूरी तरह असफल हो चुकी है चोरी का माल कबाडियों के गोदाम में पहुंचते ही तुरंत बड़े-बड़े मशीनों से काटकर उसका नामोनिशान मिटा दिया जाता है आखिर इतनी मोटरसाइकिल ,साइकिल कहां पर आप रही हैं इसका आज तक पुलिस के पास कोई सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है ।यदि पुलिस द्वारा समय रहते इन नशेड़ी युवाओं पर नकेल नहीं कसी गई तो आने वाले दिनों में मुश्किलें नागरिकों के लिए बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button