आरटीओ अधिकारी चार पहिया चालकों से वसूल रहे रुपये जिला परिवहन अधिकारी जांच के नाम पर वसूली से अनभिज्ञ

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के समीप कछार घाट के पास स्कॉर्पियो में सवार पुलिस की वर्दी में लोगों द्वारा आरटीओ के नाम से अवैध उगाही जमकर हो रही है। जहां चार पहिया वाहन चालक को रोककर टमाटर के कैरेट से लोड गाड़ी के ड्राइवर को ओवरलोड के नाम से एवं अन्य कागजात की कमी बताकर ₹1000 की अवैध वसूली की गई पिकअप चालक ने बताया कि आरटीओ

विभाग के अधिकारी बताकर उनके द्वारा सादे कागज में लिखकर बकायदा उनके द्वारा फोन पे के माध्यम से रुपयों की वसूली की जा रही है उनके द्वारा सरकारी रसीद मांगने पर पुलिस का भय दिखाकर डराया धमकाया जा रहा है ।

इस बात की जानकारी जब पत्रकार को लगी तो उनके द्वारा मौके पर जाकर सवाल पूछे गए तो उक्त आरटीओ अधिकारी ने गोलमोल जवाब देते हुए बातों को घुमाया गया एवं कुछ देर बाद ही वसूली करने वाले गाड़ी सहित उक्त आरटीओ अधिकारी नौ दो ग्यारह हो गए ।
इस संबंध में जब जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जा रही हैं यदि इस तरीके से जांच की जा रही है तो उन्हें इस बात की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है ।हमारे जिले में इस बात की कोई भी सूचना हमारे पास नहीं पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button