छत्तीसगढ़ को अलग राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के द्वारा अटल चौक को रंगाई पुताई कर किया याद



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के निर्माता छत्तीसगढ़ के जनक स्व श्री अटल विहारी बाजपई जी के याद में ग्राम पंचायत पालीडीह मै बनाए गए अटल चौक का युवा मोर्चा पत्थलगांव ने रँगाई पोताई

साथ ही दीप प्रज्वलित कर पूज्य अटल विहारी बाजपई जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी साथ ही एक सुन्दर राज्य देने के लिए उन्हें दिल से याद किया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को आज के ही दिन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने मध्य प्रदेश से अलग करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ के लोगों को सौंपा था एवं छत्तीसगढ़ के विकास की परिकल्पना को साकार किया था आज उन्हीं की याद में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पत्थलगांव के समीप स्थित पालडीह ग्राम पंचायत पहुंचकर वहां निर्माण किए गए अटल चौक को रंगाई पुताई करते हुए दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया जिसकी सभी ने प्रशंसा की।