ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया गया

मुकेश अग्रवाल
राष्ट्रीय सेवा योजना ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव इकाई द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री,लौहपुरुष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार “रन फॉर यूनिटी” सिद्धांत वाक्य को चरितार्थ करते हुवे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक महाविद्यालय से पालीडीह चौक फिर तिलाईखार तीन किलोमीटर तक एकता दौड़ में शामिल हुवे। तिलाईखार संरक्षित वन परिक्षेत्र है जहां छायादार स्थान पर एकत्रित स्वयं सेवकों को कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विचार व्यक्त करते हुवे राष्ट्रीय एकीकरण के जनक सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को विस्तारपूर्वक बताया तथा विविधता में एकता की सुंदर परिकल्पना को साकार करने में रासेयो स्वयं सेवकों को आदर्श नागरिक के कर्तव्य निर्वहन का आग्रह किया।उन्होंने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों के असीम त्याग व बलिदान के बदौलत दुनिया के नक्शे पर जिस भारत को देख रहें हैं उन्हें संजोकर रखना ही एक आदर्श नागरिक का कर्तव्य है।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक “एक भारत श्रेष्ठ भारत “के निर्माण में समाज के बीच जाकर व्याप्त रूढ़िवादिता,अंधविश्वास,छुआछूत, धर्म,भाषा,क्षेत्रीयता ,वर्ग लिंग के तंग दायरे से ऊपर उठकर एक भारतीय होने का भाव जगाने में अहम भूमिका निभा सकता है।इस आयोजन को सफल बनाने में रासेयो के 120 से अधिक स्वयं सेवकों की भागीदारी रही।विद्यानंद यादव द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर आधारित प्रेरणा दायक उद्बबोधन के साथ गीत प्रस्तुत किया गया। नविना यादव के द्वारा आज के विशेष दिवस पर भारत के एकता और अखंडता को विस्तार पूर्वक बताया गया।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन बसंती नाग द्वारा किया गया।सभी स्वयं सेवको की बहुत अच्छी भागीदारी रही।भूतपूर्व स्वयं सेवकों में दीपक साहू,सती चौहान,सपना सिंह,ज्योति बंजारा, देवप्रकाश,कुंती यादव,इंदुमति यादव,समिला,शशिकला,शशिकीरण,निर्मला यादव उपस्थित रहे। कु आशिका विश्वकर्मा के आभार उदबोधन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button