लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न छठ घाट में उमड़ा जनसैलाब

✍️ मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदयीमान सूर्य देव को अर्घ देकर छठ पूजा संपन्न की गई । *”सात घोड़वा पे होके सवार छठी मैया आई हमर द्वार “के* लोकगीतों से पूरा नगर गुंजा मान होता रहा।व्रती महिलाओं में भगवान भास्कर को अर्घ देकर सुहागन एवं सभी की मनोकामना पूर्ण करने की कामना के साथ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया ।पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट में सुबह सूर्य के उदयीमान सूर्य के दर्शन के लिए पहुंचे ।हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य के दर्शन करते हुए छठी मैया की जय के नारे लगाते हुए उदयमान सूर्य के दर्शन किए।जहां व्रती महिलाओं के कठिन निर्जला व्रत का समापन उदयीमान सूर्य को अर्ध देने के पश्चात किया गया *।पत्थलगांव भोजपुरी समाज द्वारा पूरन तालाब छठ घाट पर सुरक्षा एवं पूजा के व्यापक इंतजाम किए गए थे जहां छठ घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आनंद एवं दर्शन किया गया भोजपुरी समाज द्वारा छठ घाट पर ठेकुआ ,केले ,व फल का प्रसाद वितरण किया गया।*
छठ घाट पर पूरी रात्रि से लेकर प्रातः सूर्योदय तक आतिशबाजी एवं पटाखों का शोर गुंजायमान होता रहा।छठ पर्व के लिए पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद पत्थलगांव मैं संपन्न छठ पूजा के लिए पत्थलगांव एसडीओपी पाटिल थानेदार कुजूर के नेतृत्व में पूरा पुलिस प्रशासन सुरक्षा प्रबंध के लिए माकूल इंतजाम किए गए थे। वही नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई के लिए कमान संभाल रखी थी पूरे पूजा के दौरान स्थानीय प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button