अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों के साथ अर्घ देने दुलदुला छठघाट पहुंची सांसद गोमती साय

मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक, सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठघाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ दी। तथा छठघाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठघाट पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button