स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही से सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए यातायात स्टॉपर कबाड़ में तब्दील नशे के आदी युवाओं द्वारा सामान चोरी कर खफा रहे कबाडियों को

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में विगत कुछ दिनों पूर्व श्याम बाबा मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की मौके पर पूर्व जसपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे के प्रयास से पत्थलगांव में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सामाजिक संगठनों से यातायात स्टॉपर अनुदान में लिए गए थे जहां सामाजिक संगठनों ने यातायात व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाने के लिए बढ़-चढ़कर यातायात स्टॉपर अनुदान दिए थे किंतु स्थानीय प्रशासन के पुलिस अधिकारी एवं यातायात के प्रभारी के उदासीन रवैया के कारण सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए यातायात स्टॉपर कबाड़ में तब्दील होते नजर आ रहे हैं ।यातायात स्टॉपर नगर में जगह जगह कबाड़ में फेंका कर एवं सड़क किनारे सामाजिक संगठनों के मेहनत को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं जहां सड़क किनारे पड़े यातायात स्टापर कबाडियों की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।
नशे की आदि युवा वर्ग द्वारा की जा रही लगातार कबाड़ में बिक्री
पत्थलगांव नगर में सुलेशन एवं नशे के आगोश में युवा पीढ़ी समा चुकी है जहां नशे के लिए घुमंतू बच्चों द्वारा लगातार ही साइकिल चोरी एवं शहर के खुले जगह से चोरियां लगातार की जा रही हैं इन चोरियों का माल को शहर के कबाड़ी दुकानों में बेखौफ खपाया जा रहा है इन युवाओं द्वारा लगातार कबाड़ी यों के पास माल बेचकर अपने नशे की लत की पूर्ति की जा रही है यदि जल्द ही इन नशेड़ी युवा वर्ग पर लगाम नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं होंगे जब कोई बड़ी घटना से यह नशे के आदी युवा करने में नहीं कतराएंगे।
नव पदस्थ पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुजुर से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि लगातार ही कबाडियों पर हमारे द्वारा नजर रखी जा रही है आज ही दो गाड़ी माल कबाड़ पकड़ा गया है जिस पर धारा 102 के तहत कार्यवाही की जा रही है और भी आगे कबाड़ पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button