गौठानो में हुआ गोवर्धन पूजा आयोजन✴️ सुरेशपुर गौठान में आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने की पूजा

पत्थलगांव — छग में आज गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास से पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है गौरतलब है कि इस कार्यक्रम को पहली बार छग की भूपेश सरकार के निर्देश पर गांव से लेकर शहरों में मनाया जा रहा है जहां गोठानो में भगवान राधेकृष्ण की पूजा के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की गई ।
जिस पूजन को इस बार शासन के निर्देश पर वृहद रूप दिया गया है जहां प्रत्येक गौठानो में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इसी सिलसिले में क्षेत्र के सुरेशपुर के गौठान में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने पहुंचकर गोवर्धन पूजा की साथ ही गौ माता की पूजा अर्चना के साथ उन्हें भोजन कराया गया । आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि गोवर्धन पूजा श्री कृष्ण भगवान से जुड़ा हुआ है इस पूजन में राधाकृष्ण भगवान के साथ हम गौ माताओं की भी पूजा करते हैं

जिसे छग की भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त गौठानो में आयोजित कराया गया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल जी की सोच है कि हर त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ हो यही कारण है कि सरकार द्वारा त्योहारों को महत्व दिया जा रहा है जिससे हमारी संस्कृति और परंपरा लंबे समय तक जीवित रहे ।
इस कार्यक्रम में बीडीसी बिंदिया भगत,सरपंच बाबूलाल तिग्गा,पशु विभाग के अधिकारी दिनेश पैंकरा, रामचंद्र प्रजापति ,धीरज मिस्त्री,उमाशंकर डनसेना,संतराम सिदार,ललिता पन्ना,सुनीता, सुकांति,बिहू तिर्की,ललित ,एस आर सिदार सहित ग्रामवासी मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button