ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के रसायन शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के लिए स्वागत समारोह

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के रसायन शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के लिए स्वागत समारोहका आयोजन किया गया। माननीय प्राचार्य प्रो डी. के. अम्ब्रेला के मुख्य आतिथ्य तथा प्रो टी. आर. पाटले, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान , प्रो अनुपमा प्रधान, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग, प्रो एस. के.मारकंडे विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र विभाग, प्रो विक्रांत मोदी विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में परंपरानुसार सरस्वती पूजन व अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। समारोह में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के दीपक गुप्ता, कु संजना यादव और कमलेश्वर यादव ने अब तक के अपने महाविद्यालयीनअनुभव सबसे साझा किया। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हेमलता द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किया गया।नमिता बड़ा, रेणु चौहान और रेखा सिदार द्वारा मनमोहक संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य महोदय ने उदबोधन में अपने कॉलेज के अनुभव के आधार पर सभी छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।प्रो पाटले ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए मार्ग में आने वाली बाधाओं का डटकर मुकाबला करने की बात कही। प्रो अनुपमा प्रधान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि रसायन विभाग सभी विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा। प्रो मारकंडे ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह का आयोजन नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के माहौल से परीचित कराने में सहायक होता है। विभिन्न गतिविधियों व गेम्स के आधार पर नीता पैंकरा व दीपक गुप्ता को क्रमशः मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर चुना गया और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सरिता यादव और दामोद राम ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री पूनम चौहान जनभागीदारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। सुश्री जागृति पैंकरा, सुश्री गीतांजलि प्रधान व सुश्री अनुरीमा खुशबू लकड़ा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button