*एसडीएम को अभाविप पत्थलगांव द्वारा छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया*

मुकेश अग्रवाल

*पत्थलगांव नगर में विगत दिनों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए और यहां संचालित होने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव के कार्यकर्ताओं ने दो सूत्री मांगों को लेकर आज अनुविभागीय दंडाधिकारी पत्थलगांव को ज्ञापन सौंपा जिसमें विद्यालय अवकाश के समय शाम 4:00 से 5:00 बजे तक नगर के तीनों मुख्य मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए एवं इस बीच पुलिस प्रशासन के कुछ सुरक्षाकर्मी उस समय उपस्थित रहे ताकि विद्यार्थियों की लंबी भीड़ के समय किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना से बचा जा सके एवं विद्यार्थियों का आवागमन सही से हो सके इस हेतु आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क किया एवं उनका हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी पत्थलगांव को सौंपा इस अवसर पर प्रांत एसएफएस संयोजक एवं जशपुर जिला विस्तारक रामेश्वर कश्यप जशपुर जिला संयोजक गुलशन पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र यादव नगर मंत्री आदित्य मिश्रा सहमंत्री अमन गुप्ता राहुल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button