*केंदापानी रौतिया भवन के भूमिपूजन के कार्यक्रम उमड़ी ऐतिहासिक भीड़* *संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने किया केंदापानी रौतिया भवन के भूमिपूजन*

मुकेश अग्रवालजशपुर :-ग्राम पंचायत केंदापानी के मांझाटोली में रौतिया भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज मुख्यअतिथि के रूप में पँहुचे.
जहाँ संसदीय सचिव एवं विधायक यू डी मिंज का भव्य स्वागत किया गया.
मांदर की थाप पर नाचते गाते ग्रामीण महिला पुरुषों ने पूजा स्थल तक विधायक एवं अन्य अतिथियों को परघा कर लाया गया दो घण्टे देर से पंहुचने ग्राम की बच्चियों के द्वारा कारण पूछने पूछने उन्होंने अतिव्यस्त कार्यक्रम का हवाला दे बच्चियों को हाथ जोड़ उनका अभिवादन किया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि यू डी मिंज के साथ पधारे विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक दुलदुला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद साय, निज सचिव प्रेम शंकर यादव, अरुण शर्मा, रौतिया समाज के मंडल अध्यक्ष धनीराम सिंह, अनिरुद्ध सिंह, योगेंद्र सिंह, गट्टीप्रसाद सिंह, अनिरुद्ध सिंह सरपंच श्रीमती चम्पावती बैगा, जनपद सीईओ दुलदुला रघुनाथ राम , सहित बड़ी संख्या में रौतिया समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button