छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल पद यात्रा एवं जन आंदोलन का आयोजन सांसद गोमती साय

मुकेश अग्रवाल

17 अक्टूबर को बंदरचुआं चौक में आमसभा से प्रारंभ एवं 18 अक्टूबर को फरसाबहार खेल मैदान आमसभा।

फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल पद यात्रा एवं जन आंदोलन का आयोजन 17 अक्टूबर को बंदरचुआं चौक में आमसभा से प्रारंभ कर 18 अक्टूबर को फरसाबहार खेल मैदान आमसभा किया जाएगा। इस विशाल पद यात्रा एवं जन आंदोलन का आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की वादा खिलाफी के मुख्य मुद्दे छत्तीसगढ़ राज्य में सड़कों की दुर्दशा, प्रधानमंत्री आवास छिनना, बढ़ते बिजली बिल से आम जनता त्रस्त, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को 2 वर्ष का बोनस की वादा खिलाफी, आदिवासी भाइयों के आरक्षण में 12% कटौती, वृद्धा पेंशन की वादा खिलाफी होगा, शराबबंदी की वादा खिलाफी, स्व सहायता समूह तथा रेड टू ईट फूड में वादा खिलाफी एवं राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, हत्या, लुटपाट जैसे मुद्दे जनता के समक्ष होंगे।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला भाजपा के पदाधिकारी, जिला पंचायत के सदस्य, जनपद के सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button