राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव पर किया पथ संचलन



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव खंड द्वारा विजयादशमी उत्सव पर नगर के तीनों मार्ग अंबिकापुर रोड, जसपुर रोड, रायगढ़ रोड से कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया वही” संघे शक्ति कलियुगे” का उद्घघोष करते कदम ताल से वातावरण गुंजायमान होता रहा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों की संख्या में काली टोपी ,बेल्ट ,सफेद कमीज, फुल पैंट, हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक जयघोष के साथ नगर का भ्रमण किया ।भ्रमण के पश्चात स्थानीय मैरिज गार्डन में पथ संचलन का समापन किया गया। पथ संचलन के संभाग प्रमुख प्रचारक दीपक राम द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मां भारती के चरणो में मां भारती के रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने में पीछे नहीं रहना चाहिए हमें स्वयंसेवक संघ के आदर्शों का पूरी तरह पालन करते हुए रहना चाहिए ।स्वयंसेवक संघ धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहा है ।स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में मुरारी लाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,मिश्रा गैस वाले, अंकित बंसल ,अवधेश गुप्ता ,पवन अग्रवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक संघ की स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए बाजे गाजे के साथ पथ संचलन किया गया।
स्वयं सेवक संघ पर के पथ संचलन पर नागरिकों ने की फूलों से वर्षा कर स्वागत किया।