सर्व आदिवासी समाज इकाई पत्थलगांव द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर निकाली रैली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज सर्व आदिवासी समाज इकाई द्वारा आरक्षण बहाली की मांग को लेकर रैली निकाली गई जिसमें हजारों आदिवासी भाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर 32 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के लिए ,भूपेश बघेल सरकार होश में आओ के साथ नारेबाजी की

।सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अंबिकापुर मार्ग ,जसपुर मार्ग एवं रायगढ़ रोड रैली निकालकर रैली का समापन स्थानीय चौक में किया गया जहां आदिवासी समाज के वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

आदिवासी समाज के अध्यक्ष आनंद नाग ने उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20% आरक्षण करने के आदेश पारित किए हैं जिसके लिए आदिवासी समाज ने अपने हक के लिए रैली निकाली है जिसमें भूपेश सरकार द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20 परसेंट किया गया है इन्हीं बातों को लेकर आदिवासी समाज ने अपनी रैली निकाली एवं अपनी आवाज को बुलंद किया। इस रैली में सर्व आदिवासी समाज इकाई पत्थलगांव के उपाध्यक्ष यदुबाज, सुरेंद्र तिर्की ,सचिव जोसेफ, कुजुर, नारायण सिदार, बहादुर सिदार, सहित आदिवासी समाज के नेतराम पैकरा ,कुरशो सिधार, बहादुर छत्तर ,नेहरू लकड़ा ,लंबोदर नाग, रामेश्वर नाथ, जेरोम ,जयप्रकाश तिर्की, भास्कर सिदार ,गुलाब सिंह बाज, चतुर साक्षीदार कृष्णा सिदार ,कृष्णा पैकरा,चंद्रकांता पैकरा, श्याम पैकरा ,सुरेंद्र तिर्की, मेरी तिर्की, अपोलीना ,भुनेश्वर सिदार, कैलाश सिदार जय सिंह ,अमित , राजेश पैकरा, गुलाबी बाज सहित सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष रैली में मौजूद रहे ।
थाने के नवनियुक्त एसडीओपी संदीप पाटिल थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी सहित पुलिस अधिकारी ने सुचारू यातायात व्यवस्था कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button