नवनियुक्त कलेक्टर रवि मित्तल ने पत्थलगांव सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण जिले का पहला ऐसा कलेक्टर जिन्होंने खुद टॉयलेट में घुसकर किया निरीक्षण



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल ने पत्थलगांव का दौरा किया उन्होंने पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उतर कर खुद एक एक कक्ष का निरीक्षण किया जहां कलेक्टर मित्तल ने टॉयलेट में घुसकर कर टॉयलेट की स्थिति को देखकर नाराजगी जताई ।अस्पताल में पत्रकारों ने ब्लड स्टोरेज के यूनिट को बढ़ाने ब्लड ब्लड बैंक की स्थापना के लिए मांग की तो कलेक्टर में ब्लड बैंक के लिए अपनी ओर से पुख्ता प्रयास करने की बातें कहीं एवं उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक की आवश्यकता पत्थलगांव में नितांत जरूरी है
।पत्थलगांव में सोनोग्राफी की कमी एवं वर्षों पूर्व सोनोग्राफी मशीन के संबंध में जब पत्रकारों ने कलेक्टर से बताया तो कलेक्टर ने सोनोग्राफी मशीन के बारे में पता करने की बात कही वही पत्थलगांव में खराब पड़े जनरेटर के लिए उन्होंने तत्काल सुधारने के निर्देश दिए ।जशपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लाखों रुपए के मरम्मत कार्य के बावजूद टपक रही बिल्डिंग के सवालों पर उन्होंने जल्द ही इस ओर ध्यान देने की बात कही है पत्थलगांव सिविल सिविल अस्पताल के बिल्डिंग के आने जाने वाले मार्ग पर जीवनदीप समिति के पैसों से प्योर बलाक लगाने के निर्देश बीएमओ पत्थलगांव को दिए ।जसपुर कलेक्टर अपने एकदिवसीय दौरे में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं एवं सभी समस्याओं को बारीकी से परख कर जल्द ही निराकरण करने की निर्देश दे रहे हैं।………
सुलभ शौचालय एवं मरच्युरी कक्ष को चालू करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर मित्तल ने अस्पताल परिसर में बनी सामुदायिक शौचालय एवं मरच्युरी कक्ष को तत्काल चालू करने के निर्देश बीएमओ पत्थलगांव को दिए हैं उन्होंने सुलभ शौचालय को किसी समूह को देकर शुरू करने की बात कही है। वही सीएमओ जसपुर ने पत्थलगांव में रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा एक बिल्डिंग के खाली नहीं करने के बात को कलेक्टर से बताया गया जिस पर कलेक्टर ने तत्काल पत्थलगांव एसडीएम को खाली कर बिल्डिंग डिस्मेंटल करने के लिए कहा है।