जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित कर्मचारियों पर लगातार हो रही कार्यवाही फरसाबहार में 17 कर्मचारी रहे अनुपस्थित

जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल द्बारा पदभार ग्रहण करते ही कार्यालयीन समय पर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के कारण कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिदिन कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे पूरे जिले में लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मची हुई है इसी तारतम्य में आज कार्यालयीन समय पर अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार द्वारा जनपद पँचायत फरसाबहार निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण में जनपद पंचायत के 11 ,नरेगा के 5,और आर ई एस के 1 कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए ।सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस अनुभाग स्तर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button