जशपुर कलेक्टर ने 22 अनुपस्थिति अधिकारी और कर्मचारीयों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

मुकेश अग्रवाल
जशपुर
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के दिशानिर्देश में आज अपर कलेक्टर लवीना पांडे ने सरकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया ज्ञात हो अधिकारियों और कर्मचारियों का समय पर कार्यलय नहीं पहुंचने की शिकायत कलेक्टर को लगातार मिल रही थी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए कारवाही करने के निर्देश दिए थे जिस पर अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडे ने

आज जशपुर के एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर के भूअभिलेख शाखा , अधीक्षक शाखा कोषालय आबकारी विभाग ,निर्वाचन शाखा उघोग विभाग, खनिज विभाग,केरडा विभाग मछली विभाग, और अन्य विभाग का निरीक्षण करके अधिकारीयों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान कुल 22 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं | कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और इसका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा ताकि लोगो का काम आसानी से हो सके |




