पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान उपलब्ध कराया

मुकेश अग्रवालजशपुर
पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर ने स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान उपलब्ध कराया गया, उक्त मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उक्त प्रशिक्षण में जिले के कुल 08 विकासखंड के लगभग 50 छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षकों द्वारा खेल के संबंध में बारीकी से प्रशिक्षण/अभ्यास कराया जा रहा है, प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न खेल जैसे-कबड्डी,खो-खो, व्हॉलीबाल की बारीकियों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।उक्त प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ी कल दिनांक 11.10.2022 को रणजीता स्टेडियम जशपुर में अपना प्रदर्शन दिखायेंगें।उक्त प्रशिक्षण सुदर्शन साय व्याख्याता, मनीषा मिंज व्याख्याता, कु. प्रियंका टोप्पो व्याख्याता, सावित्री भगत शिक्षिका एवं सुरेश कुमार टांडी द्वारा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button