राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बागबहार में हुआ जिला पथ संचलन…*



पत्थलगांव। मुकेश अग्रवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में से एक “विजयादशमी उत्सव” है , जिसमें संघ की स्थापना हुई थी . अतः यह स्थापना दिवस भी है , इस उपलक्ष में प्रत्येक जिलों में पथसंचलन का आयोजन होता है . अतः इसी क्रम में कांसाबेल जिला (संघ कार्य प्रवाह के अनुसार) का जिला पथ संचलन बागबाहर में आयोजित हुआ . प्रत्येक कार्यक्रमों में पत्थलगांव अपना वर्चस्व लहराता रहा है और इस पथ संचलन में भी पत्थलगांव से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधुओं बस के माध्यम से सामूहिक रुप से भजन कीर्तन एवं जयघोष के साथ बागबहार गए एवं पत्थलगांव की पताका को प्रकाशित किए . बागबहार में पत्थलगांव से मुख्य रूप से कांसाबेल जिला के जिला संघचालक माननीय श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , खंड व्यवस्था प्रमुख श्री जगदीश यादव जी , नगर खंड विस्तारक श्री कमलेश चंद्रा जी , पत्थलगांव की शाखा के शाखा कार्यवाह पवन अग्रवाल जी , श्री रम्मू शर्मा जी , श्री बजरंग शर्मा जी , श्री विशु शर्मा जी एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे…!!