मां दुर्गा चौक बाजार पारा समिति द्वारा माता के जगराता का किया आयोजन सप्तमी के दिन माता के पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव मां जगत जननी की आराधना के लिए सभी पंडाल में पूजा आराधना चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जहां माता के लगातार ही भंडारे लगाए जा रहे हैं वही सभी समितियों द्वारा माता के प्रसाद बांटने के लिए स्पेशल रूप से मीठा हलवा बांटे जा रहे हैं

बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा रात्रि संदीप शर्मा एंड ग्रुप द्वारा माता का जगराता का प्रोग्राम रखा गया जिसमें पूरी रात माता के जगराता में झूमते गाते भक्त नजर आए

जहां माता का जगराता में संदीप शर्मा द्वारा *झूपत झूपत आबे दाई* कीर्तन की है रात बाबा सहित एक से बढ़कर एक माता के भजनों को गाते हुए पूरी रात भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया जहां माता के गीतों के साथ बाजार पारा के सदस्यों द्वारा फूलों की होली भी खेली गई। भजनों के साथ भक्त झूमते गाते हैं फूलों की होली खेलते नजर आए लगातार ही दुर्गा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है भक्तों की दर्शन के लिए लगातार समिति द्वारा दर्शन की व्यवस्था की जा रही है ।

शाम होते ही

सभी समितियों द्वारा भक्तों की भारी भीड़ देखते हुए भक्तों के लिए जगह-जगह बेरीकेकटिंग करवा सुविधानुसार माता के दर्शन इसकी व्यवस्था की बाजार पारा दुर्गा समिति के कालू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय बंसल , प्रदीप ठाकुर, सुनील सोढी, टोंको ,टिंकू सामंत, विकास अग्रवाल ,मोहन ,मोहन अग्रवाल ,सुनील पेटू, दीनू अग्रवाल ,बलराम ,शिखर ,मोनू बंसल, आयुष बंसल ,नमन गर्ग ,सतीश अग्रवाल, दीपक मित्तल, विनय कश्मीरी गली जितेन्द्र मिलन,देवेश अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, आर्यन, स्वयं बंसल ,पेपेअग्रवाल ,कान्हा गरबा, शशांक मिश्रा, हैप्पी अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ता दिन रात माता के पंडाल स्थल पर सभी काम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button