पंखिड़ा तू उड़ के जाना ,बाबा घर में* के धुन पर थिरके महिलाएं एवं बालिकाएं गरबा की धुन पर मैरिज गार्डन रहा सरोवर

*मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव शनिवार की शाम नगर के मेरिज गार्डन में सार्वजनिक गरबा महोत्सव हुआ। इस दौरान डांडिया व गरबा नृत्य पर महिलाएं जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे परिधान में महिलाएं घाघरा-चोली चुन्नी से महोत्सव में जमकर रंग चढ़ा।

महोत्सव की शुरुवात में समिति की अध्यक्ष आरती सिंह एव समिति के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की आराधना की गई ,गणेश वंदना के साथ बच्चों के नृत्य प्रस्तुत करने पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

। शाम में जैसे ही गरबा संगीत शुरू हुआ कि रंग-बिरंगी घाघरा, चोली व चुन्नी पहनी महिलाएं व युवतियां हाथों में डांडिया लेकर झूमने लगीं। महिलाओं द्वारा गुजराती गीत व भक्ति गीत पर डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। शानदार लाइटिग व रोशनी में वे काफी खुश नजर आ रही थी। माहौल में इतनी मस्ती होने पर उनके चेहरे पर थकान महसूस नहीं की जा रही थी, जिससे देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। गुजराती गीतों के साथ ही हिट हिदी फिल्मी गीतों पर देर रात तक लोग झूमे। काफी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भी इसका खूब लुत्फ लिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आरती सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि समिति का उद्देश्य गीत संगीत के साथ साथ अपनी संस्कृति और धर्म का सरंक्षण करना है,

कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में इसमें अध्यक्ष आरती सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा नायक, कोषाध्यक्ष पवन वैष्णव के साथ ही गायत्री शर्मा, रीमा गुप्ता, श्वेता पटेल,जितेन्द्र गुप्ता,गिरीश सिंह,सुरेन्द्र चेतवानी,मुकेश अग्रवाल,मोहन यादव, बबलू तिवारी,संजय तिवारी,दीनू अग्रवाल,नीरज गुप्ता समेत फायर फाईटर के प्रशिक्षणार्थियों एव पुलिस प्रशासन का अहम् योगदान रहा, वही नागरिको ने इस वृहद व बेहतरीन कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति की सराहना भी की नागरिको का कहना था की जिस प्रकार प्रथम बार पत्थलगांव में इस तरह का वृहद व सफल कार्यकर्म किया गया वह वास्तव में तारीफे काबिल है नागरिको ने समिति से प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम संचालन करने का निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button