चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई दुर्गा पंडालों में सुबह शाम आरती में उमड़ रही माता के भक्तों की भीड़ नगर के सभी विराजित मां दुर्गा के पंडालों में भंडार एवं भजनों की संध्या का आयोजन



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव मां कुष्मांडा मां दुर्गा के स्वरूप की चौथे दिन पूजा अर्चना सभी पंडालों में की जा रही हैं मां कुष्मांडा ब्रह्मांड को जन्म देने के कारण इस देवी को कुष्मांडा कहा जाता है जहां सृष्टि में अंधकार को मिटाने के लिए माता कुष्मांडा का जन्म हुआ था सभी पंडालों में आज चौथे दिन माता कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की गई
हर रोज पंडालों में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां हजारों भक्तों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
एवं रात्रि विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, हौजी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही है ।बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा मां दुर्गा चौक की अनावरण के बाद यहां के पंडाल को बांसुरी की शक्ल पर बनाया गया है।
रायगढ़ रोड दुर्गा समिति द्वारा भी पंडाल को हरे रंग के कारीगिरी से मकान के रूप में दर्शाया गया है।
साधु राम दुर्गा समिति द्वारा पंडाल को काफी आकर्षक बनाया गया है एवं हर रोज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है।
मंडी दुर्गा समिति द्वारा मनमोहक आकर्षक पंडाल बना कर पूजा अर्चना की जा रही है।
अंबिकापुर रोड समिति द्वारा गुफा की शक्ल में माता को विराजित किया गया है जो दर्शकों को अपनी और खींच रहा है
मांतू दुर्गा समिति द्वारा अन्नपूर्णा देवी की पूजा की जा रही है।
गणेशी दुर्गा समिति द्वारा पूरे पंडाल स्थल से पूर्व आकर्षक रंगीन रोशनी ओं से पूरे गली को सजाया गया है वही पंडाल स्थल पर भंडारे के साथ मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है पत्थलगांव में 9 दिनों तक चलने वाले माता के भक्ति को देखने के लिए आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का रेला पहुंच रहा है माता के जस गीत गूंज रहे हैं ।पुलिस द्वारा पंडालों के बाहर पुलिस व्यवस्था की गई है। थाने के टीआई द्वारा लगातार सभी पंडालों के बाहर नजर रखी जा रही है वही मनोज साहू यातायात प्रभारी द्वारा यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।