अग्रवाल सभा द्वारा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी , पार्षद,व पत्रकारों का किया गया सम्मान



मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव में अग्रसेन भगवान की 50 वी जयंती को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसे स्वर्ण जयंती के रूप में भव्य, ऐतिहासिक, अविस्मरणीय ,अद्भुत तरीके से पूरे 10 दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी संपन्न करवाई गई जिसमें बाहर से जूनियर अमिताभ बच्चन जूनियर अक्षय कुमार,मास्टर शेफ रिपुदमन हांडा, मुंबई से हास्य के बादशाह सोनी, राजस्थान के राजस्थानी कलाकार के अलावा और भी कई हस्तियों को कार्यक्रमों के लिए बुलाया गया इन सब कलाकारों ने पत्थलगांव में स्वर्ण जयंती को चार चांद लगाएं वही पत्थलगांव में अग्रसेन चौक का अनावरण गंगा की महा आरती की तर्ज पर किया गया जिसके सैकड़ों हजारों लोग गवाह बने ।वही पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यूट्यूब से लाइव प्रसारण किया गया पूरी अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में अग्रसेन स्वर्ण जयंती समिति के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सचिव मधुसूदन गोयल कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं उसकी पूरी टीम ने पूरी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों को संपन्न कराने में जी तोड़ मेहनत करते हुए सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया वही अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल सचिव प्रयागराज अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंजनी मित्तल एवं उनकी पूरी टीम ने सतत स्वर्ण जयंती युवा टीम की मार्गदर्शन देते हुए कार्यक्रमों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की ।

आज कार्यक्रमों की 10 दिवसीय निर्विवाद एवं ऐतिहासिक सफलता पर समाज के चौथे स्तंभ
हरगोविंद अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल
,राजेश अग्रवाल ,शुभम बंसल ,जितेंद्र अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल ,आयुष बंसल का अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन स्वर्ण जयंती समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
वही स्थानीय प्रशासन के एसडीएम रामशिला लाल ,पत्थलगांव
एसडीओपी मयंक तिवारी ,विद्युत विभाग के डी चौहान , लुकमान खान पत्थलगांव तहसीलदार रामराज नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा पत्थलगांव थानेदार नेगी, नगर पंचायत के प्रतिनिधि राम प्रसाद यादव का भी स्मृति चिन्ह देकर सभा द्वारा सम्मान किया गया सभा द्वारा सभी स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ,संरक्षक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राम लाल अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, अग्रसेन जयंती अध्यक्ष प्रवीण गर्ग सहित अंकित बंसल, प्रयागराज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामचरण अग्रवाल ,मौसम अग्रवाल ,अंशु अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल ,शशांक अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।