ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के कौशल्या नाग ने साहसिक शिविर मनाली में निभाई भागीदारी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव _ साहसिक शिविर मनाली हिमाचल प्रदेश 2022 में ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो स्वयं सेवक कौशल्या नाग मजबूती से बेहतर भागीदारी निभा रही है और महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है।ज्ञातव्य हो कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा को इस साहसिक शिविर हेतु 4 छात्रा व 4 छात्र स्वयं सेवक आबंटित किया गया है। इस कड़ी में जशपुर जिले से दो स्वयं सेवक जिसमे ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव से छात्रा स्वयं सेवक कौशल्या नाग महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी के अंब्रेला व कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले ने बताया कि कौशल्या ग्रामीण क्षेत्र से बिलांग करती है लेकिन उनके अंदर कुछ कर गुजरने व हासिल करने की अदभुत क्षमता है। सहज स्वीकृति उनके कार्य करने की ललक,अभिरुचि , चंचल, व हंसमुख स्वभाव के कारण उनका महाविद्यालय द्वारा चयन किया गया है।महाविद्यालय परिवार उनके भागीदारी से गौरवान्वित महसूस कर रहा है । हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा शुभकामना व बधाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button