महाराजा अग्रसेन जी की निकली भव्य शोभा यात्रा जगह जगह फूलों की  गई वर्षा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में महाराजा अग्रसेन जी की स्वर्ण जयंती शोभा यात्रा घोड़े ,पालकी एवं महाराजा अग्रसेन जी की सुसज्जित वाहन आकर्षक ,अद्वितीय ,अविस्मरणीय शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसमें अग्र समाज के 18 गोत्र के साथ एक ही वेशभूषा में गोत्र की जीवंत झांकी निकाली गई वही माता माधवी एवं अग्रसेन भगवान की जीवंत झांकी भी निकाली गई आज हजारों अग्र बंधुओं ने एक ही वेशभूषा धारण कर अलग रूप में ही नजर आ रहे थे।पुरुषों ने एवं बच्चों ने पीला कुर्ता सफेद पैजामा धारण किया हुआ था एवं हरियाणवी पगड़ी सिर पर बांधे आकर्षक लग रहे थे वहीं महिलाएं लाल साड़ी पहने सिर पर पगड़ी बांधे शोभा यात्रा की शान बढ़ा रहे थे ।आज पूरे बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जगह जगह राधा कृष्ण की गोपियों के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए नवनिर्मित अग्रसेन चौक पर भारी आतिशबाजी एवं आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति बाहर से आए कलाकारों द्वारा दी गई
*अग्र बंधुओं के लिए शोभायात्रा में की गई जलपान की व्यवस्था*अंबिकापुर रोड पर रामलाल अग्रवाल एवं ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल द्वारा जलपान की व्यवस्था ,जसपुर रोड पर मधुबन कपड़ा दुकान एवं सुंदर लाल गर्ग द्वारा जलपान की व्यवस्था बस स्टैंड चौक पर गुरु सिंह सभा पत्थलगांव एवं ब्राह्मण युवा समाज द्वारा की गई ।वही मंडी दुर्गा समिति द्वारा मंडी में जलपान की व्यवस्था गई थी ।रायगढ़ रोड पेट्रोल पंप पर रमेश पेट्रोल पंप वाले द्वारा नाश्ते का प्रबंध किया गया था ।जगह जगह अग्र जनों के सम्मान में जलपान एवं चाय नाश्ते के पुख्ता इंतजाम नगर के लोगों द्वारा किया गया था।*प्लेन से फूल बरसा रही आकर्षण का केंद्र* अग्रसेन जी की शोभा यात्रा के दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा प्लेन से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button