मां दुर्गा के पूजा आराधना के लिए पंडाल सजधज कर तैयार

मुकेश अग्रवाल
कल माता के कलश यात्रा से नवरात्र पर्व की शुरुआत पत्थलगांव इस वर्ष माता की पूजा आराधना के लिए पत्थलगांव के थाना चौक ,मंडी प्रांगण ,रायगढ़ रोड ,अंबिकापुर रोड दुर्गा समिति द्वारा भव्य आकर्षक पंडाल रंगीन रोशनी एवं साज सज्जा के साथ तैयार होकर हो चुके हैं जिसमें कल कलश यात्रा की शुरुआत के साथ माता के 9 दिनों की आराधना की जावेगी।बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा थाना के सामने आकर्षक भव्य पंडाल बनाया गया है जिसमें कृष्ण जी की मुरली की थीम पर पांडाल को सजाया गया है।रायगढ़ रोड दुर्गा समिति व साधु राम अग्रवाल दुर्गा समिति द्वारा भी पांडाल को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है मंडी प्रांगण में समिति द्वारा माता के आराधना के लिए पंडाल को रंगीन झालरों से सजाते हुए भव्य बनाया गयादुर्गा मंदिर समिति द्वारा भी पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया अंबिकापुर रोड मां दुर्गा समिति, गणेश जी दुर्गा समिति ने पूजा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है पत्थलगांव 9 दिनों तक लगातार है पूरा पत्थलगांव माता के आराधना के के लिए नगर माता के भजनों किशोर लहरियों से गुंजायमान होता रहता है जहां सभी माता के भक्तों द्वारा कल की माता की आराधना के लिए कमरकस कर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार पारा समिति के प्रमोद अग्रवाल ,अजय अग्रवाल प्रदीप ठाकुर ,मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल ,संतोष भांचा, संजय बंगाली, मोहन गोयल, ,सतीश अग्रवाल, बलराम अग्रवाल ,टोंको साहू ,टिंकू सामंत, प्रतीक बंसल सहित सभी सदस्य जी जान से अंतिम तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button