अग्रसेन स्वर्ण जयंती के चर्चित प्रोग्राम *कौन बनेगा करोड़पति* में लाखों रुपए के इनाम तक पहुंचे प्रतियोगी श्याम अग्रवाल द्वारा अग्रसेन स्वर्ण जयंती पत्थलगांव के जस गीत का किया गया विमोचन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव अग्रसेन स्वर्ण जयंती प्रतियोगिताओं का दौर अंतिम चरणों पर पहुंच चुका है जहां हर प्रतियोगिता में प्रतियोगी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में भी 66 टीमों ने भाग लिया जिसमें 11 टीमों द्वारा *कौन बनेगा करोड़पति* के हॉट सीट पर बैठने के लिए अपनी जगह बनाई ।

कौन बनेगा करोड़पति के लिए फिरोज खान दिल्ली से अमिताभ बच्चन के हमशक्ल द्वारा इस प्रतियोगिता को बखूबी अमिताभ बच्चन के अंदाज में खेलवाया गया ।जिसमें सबसे पहली टीम रेशु बंसल ,निधि अग्रवाल ने करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया एवं इनके द्वारा लाखों रुपए के सवालों के इनाम तक पहुंचा ।इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमें जिसमें रेशु बंसल एंड पार्टनर ,संयम अग्रवाल एंड पार्टनर आशीष मित्तल देवराज एंड पार्टनर ,आकाश सीए एंड पार्टनर द्वारा निर्णायक मंडल के निर्णय ग्राफ तक पहुंच कर अपनी विजेता की जगह बनाई ।कौन बनेगा करोड़पति को लेकर काफी उत्साह नजर आया जहां पूरा भव्य पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था ।अग्रसेन स्वर्ण जयंती के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ,सचिव मधुसूदन गोयल ,कोषाध्यक्ष विकास बंसल ,अंकित बंसल ,सौरभ गोयल, दिनेश अग्रवाल पूरे करोड़पति कार्यक्रम के दौरान सक्रियता से रहे।
अग्रसेन स्वर्ण जयंती महोत्सव के जस गीत श्याम अग्रवाल के जस गीत का अग्रवाल सभा द्वारा विमोचन श्याम भजनों के लिए विख्यात श्याम अग्रवाल ने अग्रसेन स्वर्ण जयंती महोत्सव पत्थलगांव के लिए जस गीत का विमोचन अग्रवाल सभा द्वारा किया गया मंच पर श्याम अग्रवाल के जस गीत ओं का धुन बजाकर उन्हें बधाई दी गई इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल सचिव प्रयागराज अग्रवाल, उपाध्यक्ष भीम गोयल, अशोक अग्रवाल ,प्रतापगढ़ ,ब्रहम प्रकाश अग्रवाल ,अग्रसेन स्वर्ण जयंती समिति के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग सचिव मधुसूदन गोयल ,अंकित बंसल ,अंकुर अग्रवाल, गज्जू अग्रवाल ,चंद्रशेखर सोना वाला मौजूद थे।




