*लाइक मदर ,लाइक डॉटर प्रतियोगिता में अंशु अग्रवाल निष्ठा अग्रवाल मां बेटी ने प्रतियोगिता में मारी बाजी* *✴️अग्र मैराथन दौड़ में सैकड़ों अग्र महिला ,पुरुष एवं बालिकाओं ने निभाई सहभागिता* *सुनील अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल अनन्या अग्रवाल रहे अग्र मैराथन में विजेता*

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव अग्रसेन स्वर्ण जयंती महोत्सव में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद की प्रतियोगिताएं अविरल रूप से चल रही है जहां इंद्रदेव की नाराजगी के बाद भी अग्रसेन स्वर्ण जयंती युवा महोत्सव प्रभावित नहीं कर पा रहा है ।अग्रसेन भवन में बने विशाल पंडाल में 1000 लोगों से ज्यादा की बैठक व्यवस्था होने के कारण सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं काफी संख्या में अग्र जन बैठकर देख रहे हैं ।

रात्रि लाइक मदर ,लाइक डॉटर प्रतियोगिता में अंशु अग्रवाल ,निष्ठा अग्रवाल ने मां बेटी के चरित्र चित्रण को बखूबी पेश कर पहला स्थान प्राप्त किया “तुम मेरी डैडी, तुम ही मेरी मां हो “के तर्ज पर मां द्वारा बेटी के लालन पालन के लिए अकेले ही 100 झूठ बोलते हुए अपनी बेटी को पालने की जिद में किस तरह से आई हुई अड़चनों को छुपाया जाता है का चरित्र चित्रण कर सबका मन मोह लिया ।वही दूसरे स्थान पर नेहा अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल द्वारा अपना स्थान प्राप्त किया गया ।तीसरे स्थान पर मधु अग्रवाल एंड पार्टनर ,पूजा अग्रवाल एंड पार्टनर अपना स्थान बनाया ।बेटी हीरे का टुकड़ा होती हर मां बाप अपनी बेटी को हीरा बना कर रखता है यह सभी बातें हकीकत में चरितार्थ करते हुए इस प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने दिखाने की कोशिश की।
अग्र मैराथन प्रतियोगिता अग्रसेन भवन से लेकर ज्योति ऑटो तक सुबह रखी गई थी जिसमें सैकड़ों अग्र बंधु बहनों, महिलाएं, पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अग्र मैराथन में पुरुषों की दौड़ में सुनील अग्रवाल पहले दूसरे स्थान पर पवन अग्रवाल मिलन लाज तीसरे स्थान पर शिवम गोयल रहे।महिला अग्र मैराथन में प्रीति अग्रवाल सुनील अग्रवाल पहले पूजा अग्रवाल ललित अग्रवाल दुसरे, ज्योति अग्रवाल राकेश अग्रवाल ने तीसरा अपना स्थान बनाया ।वही बालिकाओं की अग्र मैराथन में अनन्या अग्रवाल संजीव अग्रवाल ने पहला स्थान निष्ठा अग्रवाल सतीश अग्रवाल ने दूसरा स्थान, खुशी अग्रवाल ईश्वर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
पत्थलगांव पुलिस द्वारा अग्र मैराथन के लिए की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अग्र मैराथन के लिए पत्थलगांव थानेदार मल्लिका तिवारी ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे पत्थलगांव पुलिस के इस व्यवस्था को देखकर सभी ने पत्थलगांव पुलिस की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button