अग्रवाल सभा पत्थलगांव द्वारा समाज के बुजुर्ग व्यक्तियों का शाल श्रीफल से किया सम्मान



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में मनाई जा रही अग्रसेन स्वर्ण जयंती महोत्सव में अग्रवाल सभा पत्थलगांव के द्वारा नगर की बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिसमें नगर में मौजूद अग्रवाल समाज के 50 बुजुर्गों का साल श्रीफल के साथ बाजे गाजे द्वारा सम्मान किया गया ।
अग्रवाल सभा के सभी सदस्य एवं महिला मंडल की सभी सदस्यों ने सभी बुजुर्गों के घर पहुंच फूल माला साल श्रीफल द्वारा बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए सम्मान किया गया सम्मान के साथ बुजुर्गों के घर बाजे गाजे की व्यवस्था करते हुए बाजे भी बजवाए गए ।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों से बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा अग्रवाल सभा द्वारा शुरू की गई थी जिसे उनके द्वारा भी इस परंपरा को जारी रखते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए सम्मान दिया जा रहा है ।वही अग्रवाल सभा के संरक्षक रामलाल अग्रवाल ने कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले बुजुर्गों का सम्मान जरूरी होता है हमारे द्वारा भी इन्हीं सब परंपराओं को जारी रखते हुए बुजुर्गों का सम्मान साल श्रीफल से किया जा रहा है
अग्रवाल सभा के भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि हमें बुजुर्गों के घर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लेने में जो खुशी का अनुभव हो रहा है उसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कि अभी पित्र पक्ष के मौके पर हमें जो सौभाग्य प्राप्त हो रहा है स्मरणीय हैं।बुजुर्गों का सम्मान के लिए अनिल मित्तल, ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, रामनिवास जिंदल ,सतीश जिंदल, खजांची अग्रवाल, सतीश पार्षद, जग्गी सेठ ,कृष्ण गर्ग, राम लाल अग्रवाल ,अनिल पेट्रोल पंप ,भीमसेन अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल , अग्रवाल महिला मंडल की ललिता बंसल, चंदा गर्ग, अर्चना अग्रवाल सहित सभी अग्र जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं बुजुर्गों के घर पहुंच कर ससम्मान बुजुर्गों का शाल श्रीफल से स्वागत किया एवं पैर छूकर आशीर्वाद भी है।