अंताक्षरी प्रतियोगिता में 48 टीमों के बीच आशीष गोयल की टीम ने मारी बाजी 1 मिनट में 5 बोतल कोक पीकर सतीश अग्रवाल बनाया अपना स्थान

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
पत्थलगांव अग्रसेन भवन में अग्रसेन स्वर्ण जयंती समिति द्वारा 10 दिनों से अविरल प्रतियोगिता चल रही है जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है हर दिन सुबह से लेकर शाम तक हर वर्ग के महिला ,बच्चे पुरुषों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें सभी वर्ग में प्रतियोगी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।अग्रसेन स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता में जिसमें सबसे चर्चित 1 मिनट में कोक पियो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी

जिसमें 1 मिनट में 5 बोतल कोक पीकर सतीश अग्रवाल नैला वाले ने पहले स्थान पर कब्जा किया वहीं दूसरे स्थान पर चार बोतल कोक पी कर सचिन अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक ने स्थान बनाया वहीं तीसरे स्थान पर विशेष अग्रवाल 3 बोतल कोक पीकर अपना स्थान बनाया ।गली क्रिकेट प्रतियोगिता आलोक अंकुर एंड ग्रुप ने पहला स्थान ,संस्कार एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान, शैनल अग्रवाल एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गली क्रिकेट में भी काफी टीमों ने भाग लिया था जिसका परिणाम 2 दिनों बाद निकल सका। निर्णायक मंडलों को प्रतियोगियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से निर्णय लेने में भी पसीने छूट रहे हैं ।अंताक्षरी प्रतियोगिता में आशीष गोयल प्रमोद अग्रवाल की टीम ने मारी बाजी

अंताक्षरी प्रतियोगिता में दिनेश सोनी मुंबई द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता को बड़े ही आकर्षक ढंग से संपन्न करवाया जिसमें 48 टीमों ने भाग लिया सभी टीमों ने अपने हुनर को पेश करते हुए भारी जोर शोर से अपने गाने रखें जिसमें मुंबई से आए दिनेश सोनी ने अंताक्षरी करवाते हुए हंसी मजाक के काफी शो पेश किए ।48 टीमों को पीछे छोड़ते हुए आशीष गोयल ,प्रमोद गोयल की टीम ने आखिरकार फाइनल अपने नाम कर लिया वही दूसरे स्थान पर अनूप मित्तल पंकज अग्रवाल में अपना स्थान बनाया

तीसरे स्थान पर खुशबू गोयल एवं अन्नू अग्रवाल की टीम रही ,।पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतियोगियों ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरते हुए सभी का मन मोह लिया ।दिनेश सोनी मुंबई के कलाकार ने भी पत्थलगांव में चल रही प्रतियोगिताओं को देखकर यह कहने से नहीं चूके कि इस छोटे से शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि इन्हें सही प्लेटफार्म मिले तो निश्चित ही ऊंचाइयों को छू सकते हैं ।
बुजुर्ग वर्ग के लोगों के लिए शीप ताश खेलो प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें विजय अग्रवाल एंड ग्रुप ने पहला स्थान ,प्रवीण बंसल अग्रवाल एंड ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता में स्वयं बंसल एंड आर्यन अग्रवाल ग्रुप में बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।




