तपकरा पुलिस में लाखों रुपए के गांजे के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गांजा तस्कर मारुति गाड़ी में कर रहे थे तस्करी



तपकरा/ मुकेश अग्रवाल।
जसपुर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर के निर्देश पर जिले में लगातार ही मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए लगातार ही जिले में मादक पदार्थों को पकड़ा जा रहा है कल की कुनकुरी पुलिस ने दो गाड़ियों को लाखों रुपए के गांजे के साथ पकड़ा था वही आज तपकरा पुलिस ने फिर एक गाड़ी में भरकर ले जाए जा रहे गांजे को पकड़ा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लवाकेरा पुलिस चेक पोस्ट में 24 घंटे वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान आज दिनांक 13.09.2022 को चेक पोस्ट में तैनात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मारूती इको कार क्र. ओ.डी. 15 यू 6632 में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये उत्तर प्रदेष की ओर जाने वाले हैं, इस सूचना पर नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से लवाकेरा पुलिस चेक पोस्ट एक मारूती इको कार क्र. ओ.डी. 15 यू. 6632 तेज गति से आया, जिसे बेरियर के पास रोका गया एवं वाहन में सवार व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाषी लेने पर तीन बड़े बैग में छिपाकर रखे 28 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 28 किलो 400 ग्राम कीमती रू. 02 लाख 80 हजार रू. एवं तस्करी में कार कीमती 03 लाख रू. मिलने पर जप्त गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर *आरोपीगण 1-बोनूबादी उम्र 35 साल निवासी गुलावन थाना धनुपाली जिला संबलपुर (ओड़िसा), 2-साहिल बोध उम्र 30 साल निवासी तुम्बेधा थाना छीन्दुरपंख जिला संबलपुर (ओड़िसा), 3-अलाउद्दीन उम्र 62 साल निवासी दराईपारा थाना धनुपाली जिला संबलपुर (ओड़िसा)* को दिनांक 13.09.2022 को गिरफ्तार किया गया है, एवं घटना में शामिल एक अन्य 15 वर्षीय अपचारी बालक से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक लोहरा राम चौहान, प्र.आर. सुरेष लकड़ा, आर. संतु राम यादव, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर. अविनाष लकड़ा, आर. दीपक टोप्पो, आर. षिवलाल राम, आर. विनोद भगत, आर. प्रवीण टोप्पो एवं सी.ए.एफ. बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।