*विधायक विनय भगत से प्रभावित होकर 31 ग्रामीण महिला पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता ली*

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव/जशपुर नगर — जशपुर विधान सभा क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों के बीच जाकर उनके सुख दुःख का निराकरण करने और टोला पारा में विकास कार्य कर चर्चा में बने रहने वाले विधायक विनय भगत के स्वभाव और कार्यशैली से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में ग्रामीण जन कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है इसी तारतम्य में कांग्रेस भवन जशपुर में पुन 31 ग्रामीण महिला,पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उक्त अवसर पर माननीय विधायक श्री विनय भगत ने सभी ग्रामीणों को फुलगुच्छा और कांग्रेस गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की बात कही इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक श्री विनय भगत की तारीफ करते हुए कहा वास्तव में ऐसा लग रहा है की हमारे बीच के विधायक है जो कभी भी कहीं भी आम जनता से मिलने चले जाते है कोई भी समस्या हो उसकी गहराई से से सुनते है और निराकरण भी करते खुद हमारे गांव में बिजली और सड़क की समस्या थी उसका निराकरण तुरन्त कर दिए पहले कभी भी हमारे गांव कोई विद्यायक या मंत्री नही आए थे लेकिन विनय भगत जी बीन बुलाए हमारे गांव गए और हम सब की समस्या का निराकण भी कर दिए यही कारण है की हम विनय भगत जी से जुड़कर उनके हो गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री व जनपद उपाध्यक्ष मनोरा संजीव भगत,श्री पृथ्वीपाल,ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर शहर सूरज चौरसिया,पूर्व जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ राजेश सिन्हा,जनपद सदस्य,अमित महतो,मंगल पाण्डेय,सतीश गुप्ता,अंशुल सन्नी गुप्ता,रमीज खान,माजिद इमाम, विनोद सोनी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button