कुनकुरी थानेदार भास्कर शर्मा की तत्परता से बड़ी जनहानि होने से बची

मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी
बसस्टैंड मस्जिद के पीछे कुनकुरी में आज 3/30 बजे थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा को सूचना मिली की मुख्तार हुसैन के घर महिलाएं खाना बना रही थी की खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गया जिससे घर अफरा तफरी मच गई किचन में रखा हुआ समान में आग पकड़ दिया पूरा किचन में आग भर गया था , कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्परता के साथ थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा और आरक्षक तुलसी रात्रे मौके पर पहुंच कर व्यवसायिक कार्यकुशलता से कंबल को पानी में भिगाकर अंदर जाकर आग को काबू किया और किचन में लगे आग को सिलेंडर में लगे आग को बुझाया गया । मुहल्ले वाले कुनकुरी पुलिस को धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button