ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में शिक्षण सत्र 2022-23 पीजीडीसीए कोर्स शुरू

मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में छत्तीसगढ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षण सत्र 2022-23 से स्ववित्तीय मद में पीजीडीसीए कोर्स शुरू हो रहा है। काफी लम्बे समय से इस क्षेत्र के विधार्थियों द्वारा मांग की जा रही थी कि इस महाविद्यालय में पीजीडीसीए की कोर्स शुरू हो | महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डी. के. अम्ब्रेला द्वारा इस आशय का शासन स्तर पर समय – समय पर मांग पत्र दिया जा चुका था।अन्ततः शासन ने क्षेत्रवासियों की मांग अनुरूप स्ववित्तीय मद से यह कोर्स संचालित करने की अनुमति दे दी है, इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा छात्राओं में हर्ष व्याप्त है । इच्छुक छात्र/ छात्राएं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराके महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। उक्त कोर्स के लिए शुल्क सामान्य / पिवर्ग / छात्र के लिए 11125/- एवं अजा/अजजा / सभी छात्राओं हेतु 10985/- निर्धारित किया गया है, जो छात्र/ छात्राओं की सुविधा अनुसार दो किस्तों में देय होगा। प्रथम किश्त में सामान्य/ अपिवर्ग छात्र को 6125 /- एवं अजा/अजजा / सभी छात्राओं के लिए 5985 /- देय होगा एवं द्वितीय किस्त में सभी वर्गों के लिए 5000/- भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button