कांसाबेल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की गूंज, सुखदेव भगत का भव्य स्वागत; जनचौपाल में भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

मुकेश अग्रवाल

 

कांसाबेल

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत के कांसाबेल आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कांसाबेल के मुख्य चौक पर जोरदार आतिशबाजी और जयकारों से माहौल गूंज उठा। यहां से आम बगीचा स्थित कार्यक्रम स्थल तक कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अपने नेताओं को नारेबाजी एवं जयघोष करते हुए पैदल लेकर पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक करमा नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

आम बगीचा में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह-प्रभारी एवं AICC सचिव श्रीमती जारिता लैतफलांग, कांग्रेस जिला अध्यक्ष  यू.डी. मिंज, पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  रामपुकार सिंह,  विनय भगत सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  रामपुकार सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। जनचौपाल का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी रवि शर्मा ने किया। अपने संबोधन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूकता का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। देर रात तक कार्यकर्ता अपने नेताओं के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने के इंतजार में डटे रहे। कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम प्रभारी एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button