रॉक गार्डन बना दरिंदगी का अड्डा! युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दो युवकों ने पार की हैवानियत की हदें रायगढ़ सिंघम की नजरों में बचना मुश्किल

 

मुकेश अग्रवाल

दोस्त को डंडे से पीटकर किया बेहोश, युवती को धमकाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म; वारदात का वीडियो भी बनाया, खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा

रायगढ़/खरसिया। पर्यटन और सैर-सपाटे के लिए पहचाने जाने वाले रॉक गार्डन बोतल्दा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घूमने पहुंचे एक युवक-युवती को दो युवकों ने निशाना बनाया। पहले युवक पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश किया, फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

लूटपाट से शुरू हुई वारदात, दरिंदगी तक पहुंचा अपराध!

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 14 नवंबर को वह अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा घूमने पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने युवती के पास रखे 1,200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और युवती को धमकाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर धमकी दी।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में गिरफ्तारी!

घटना की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की पहचान कर दोनों को हिरासत में ले लिया। इस तरह पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

आईफोन, डंडा और लूट की रकम बरामद, मोबाइल में मिले अन्य युवतियों के फोटो-वीडियो!

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन, वारदात में प्रयुक्त डंडा और नकदी बरामद की है। आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल से 1,500 रुपये और आईफोन तथा राहुल पटेल से 3,000 रुपये एवं डंडा जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल (21 वर्ष) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), दोनों निवासी बोतल्दा थाना खरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 309(6) एवं 70 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी की दो टूक—महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं युवतियों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस त्वरित कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह, सत्या सिदार, योगेश साहू, सूरज साहू, अनूप मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button