पत्थलगांव में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल व sdmक्षितिज गुरभेले ने ली सभी समितियों की बैठक

मुकेश अग्रवाल

 

 

पत्थलगांव/ पत्थलगांव शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर्व नजदीक आते ही पत्थलगांव पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पत्थलगांव SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल व एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने नगर की सभी दुर्गा पूजा समितियों की एक अहम बैठक बुलाई। जिसमें नगर के सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पत्थलगांव थाना प्रभारी और SDOP कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने सभी समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आस्था का पर्व है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था प्रत्येक दुर्गा पंडाल में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखी जाए।ध्वनि नियंत्रण माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित डेसिबल में ही रखें। भीड़ प्रबंधन पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात किए जाएं, जो श्रद्धालुओं को लाइन से दर्शन कराएं। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था करें अफवाहों से बचें सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत डायल 112 या थाना प्रभारी को सूचना दें।

विसर्जन व्यवस्था मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित रूट चार्ट का ही पालन किया जाए। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के , आपत्तिजनक नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।पुलिस करेगी सहयोग, लेकिन उल्लंघन पर कार्रवाई भी SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने सभी समितियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा के दौरान हर संभव सहयोग करेगा। हर पंडाल पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। बैठक के अंत में सभी समिति प्रमुखों ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button