रस्साकशी में विशेष अग्रवाल की टीम ने दिखाया दम, विष्णु अग्रवाल की टीम को मिली शिकस्त! आज निकलेगी भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्र

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। अग्रसेन जयंती महोत्सव में उत्साह, उमंग और रोमांच का रंग लगातार गहराता जा रहा है। महोत्सव के तहत आयोजित रस्सा खींच प्रतियोगिता में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मैदान में उतरी टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी और जीत के लिए जमकर जोर-आजमाइश की। रस्सी के दोनों छोर पर खिंचाव बढ़ा तो दर्शकों की धड़कनें भी तेज हो गईं। मुकाबले में विशेष अग्रवाल एंड टीम ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया,

जबकि विष्णु अग्रवाल एंड टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर खिंचाव के साथ मुकाबला और रोमांचक होता गया। जीत के लिए टीमों ने पूरा दम लगाया, लेकिन अंत में विशेष अग्रवाल एंड टीम ने अपनी ताकत और तालमेल के दम पर जीत का परचम लहरा दिया।

आज निकलेगी भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती महोत्सव का उत्साह अब अपने चरम पर पहुंचने जा रहा है। आज भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। शोभायात्रा के माध्यम से समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भव्य झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के रंग में रंगा पत्थलगांव अब भगवान अग्रसेन जी की जयकारों से गूंजने को तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button