


मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित अग्र उत्सव में इन दिनों प्रतियोगिताओं का रंग पूरे शबाब पर है। अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कहीं पंजे की ताकत आजमाई जा रही है तो कहीं महज 30 सेकंड में समोसे साफ करने की चुनौती देखने को मिल रही है। वहीं महिलाओं की कुर्सी दौड़ ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर आयोजन समिति की भी परीक्षा ले ली।

सबसे ज्यादा चर्चा में रही समोसा खाओ प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों ने महज 30 सेकंड में ज्यादा से ज्यादा समोसे खाने की चुनौती स्वीकार की। प्रतियोगिता में अक्षत अग्रवाल देवेश अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्पर्श अग्रवाल-सतीश अग्रवाल ने द्वितीय, श्रेयांश मित्तल-संतोष मित्तल ने तृतीय तथा अमित गोयल-मांगेराम गोयल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

पंजा लड़ाओ में फिर राहुल गोयल का जलवा
पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में भी मुकाबला खासा रोमांचक रहा। विवाहित वर्ग में राहुल गोयल ने एक बार फिर बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शुभम गर्ग दूसरे स्थान पर रहे। लंबे समय से इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल गोयल ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत साबित की।
अविवाहित वर्ग में शशांक अग्रवाल-किरोड़ी अग्रवाल की जोड़ी प्रथम तथा हर्ष अग्रवाल-राजेश अग्रवाल की जोड़ी द्वितीय रही।

कुर्सी दौड़ में 200 से ज्यादा महिलाएं, रोमांच ने छुड़ाए पसीने
महिलाओं के लिए आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता अग्र उत्सव की सबसे चर्चित प्रतियोगिताओं में शामिल रही। 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर राउंड के साथ मुकाबला कड़ा होता गया और कुर्सी के आसपास बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को भी खूब रोमांचित किया।
कुर्सी दौड़ में आशीष मित्तल-देवराज मित्तल ने प्रथम, संस्कार गर्ग-पवन गर्ग ने द्वितीय तथा शशांक अग्रवाल-किरोड़ी अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

जाट-जाटनी एक्ट ने बांधा समां, ठेठ अंदाज ने जीता दिल
इस वर्ष पहली बार आयोजित की गई जाट-जाटनी प्रतियोगिता ने भी खूब वाहवाही बटोरी। सूर्यांश गोयल और ग्रुप ने शानदार जाट-जाटनी एक्ट प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अग्रवाल समाज में बोली जाने वाली भाषा और स्थानीय अंदाज में प्रस्तुत किए गए इस एक्ट ने पूरे आयोजन में अलग ही रंग भर दिया।
जाट-जाटनी में सूर्यांश गोयल और ग्रुप प्रथम, मेघा गोयल-पद्मनी अग्रवाल द्वितीय तथा श्रुति बंसल-रिया बंसल तृतीय रहे।

निशाना, बॉल आउट और टॉस-अप में भी दिखा जोश
निशाना लगाओ प्रतियोगिता में श्रेय अग्रवाल-अशोक अग्रवाल ने प्रथम, मौसम मित्तल-महावीर मित्तल ने द्वितीय तथा शुभम गर्ग-अरुण गर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बॉल आउट में सेनल गोयल प्रथम, मौसम मित्तल द्वितीय और अंशु गोयल तृतीय रहे। टॉस-अप में मौसम मित्तल ने पहला, कान्हा बंसल ने दूसरा और ऋषभ जिंदल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीन टांगड़ी में हर्ष और आकाश गर्ग की जोड़ी प्रथम, गौरव गर्ग और साथी द्वितीय तथा कन्हैया अग्रवाल और टीम तृतीय रही। इन-आउट में आकाश अग्रवाल-प्रयाग अग्रवाल प्रथम, संस्कार अग्रवाल-सुनील अग्रवाल द्वितीय तथा आलोक अग्रवाल-प्रयाग अग्रवाल तृतीय रहे।
रिले रेस में ऋषभ अग्रवाल-देव अग्रवाल प्रथम, केशव अग्रवाल और साथी द्वितीय, संजीव अग्रवाल और साथी तृतीय तथा हैप्पी अग और साथी चौथे स्थान पर रहे।
अंताक्षरी ने बढ़ाया सांस्कृतिक रंग, रोज हो रहे नए मुकाबले
अग्रसेन भवन में प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला भी जारी है। आज अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाहै जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगा।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल, सचिव मनमोहन गोयल, अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नेहल अग्रवाल, सचिव नमन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष यश अग्रवाल सहित पूरी टीम प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटी हुई है। आयोजकों के अनुसार सभी प्रतियोगिताएं अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो रही हैं।

अब 10 अक्टूबर की भव्य शोभायात्रा पर निगाहें
प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 10 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अग्रवाल सभा, अग्रवाल नवयुवक समिति और अग्रवाल महिला मंडल की टीमें शोभायात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी हैं।
इस वर्ष शोभायात्रा का खास आकर्षण नागपुर के प्रसिद्ध ढोल-ताशे का प्रदर्शन रहेगा। ऐसे में अग्र उत्सव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर समाज में उत्साह और बढ़ गया है। प्रतियोगिताओं के मैदान में जहां प्रतिभागी अपना दमखम दिखा रहे हैं, वहीं शोभायात्रा के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का उत्साह अपने चरम पर पहुंचने की तैयारी में है।