


मुकेश अग्रवाल
बड़ी खबर: पत्थलगांव हॉस्टल कांड में आयुक्त संजय सिंह की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह बोले – “सब जानकर भी अनजान बने हैं सहायक आयुक्त
पत्थलगांव। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपुकार सिंह ने आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह को सीधे लपेटे में लिया है।पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्थलगांव के हॉस्टल अधीक्षक सूर्यकांत निकेतकारी और मंडल संयोजक मनीष पैकरा की मनमानी, लापरवाही और अव्यवस्था की दर्जनों शिकायतें आयुक्त कार्यालय तक पहुंच चुकी हैं, उसके बाद भी सहायक आयुक्त संजय सिंह ने आंख, कान बंद कर रखे हैं।रामपुकार सिंह का तीखा हमला “जब हॉस्टल में बच्चों को समय पर खाना नहीं, सुरक्षा नहीं, पढ़ाई नहीं, और अधीक्षक-संयोजक की कार्यप्रणाली पर रोज सवाल उठ रहे हैं, तो सहायक आयुक्त संजय सिंह आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं? क्या किसी बड़े संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही? यह मूकदर्शक बनना नहीं, बल्कि कर्तव्य से भागना है।”पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कई हॉस्टलों में अधीक्षक नदारद रहते हैं, मंडल संयोजक मनीष पैकरा निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करते हैं शिकायतों को सहायक आयुक्त स्तर पर दबा दिया जाता है आदिवासी बच्चों के हक का पैसा और व्यवस्था भगवान भरोसे है मांग
रामपुकार सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले में सहायक आयुक्त संजय सिंह की भूमिका की भी समीक्षा हो, और सूर्यकांत निकेतकारी व मनीष पैकरा को तत्काल हटाकर निष्पक्ष जांच बिठाई जाए।
इस खबर के बाद जशपुर से लेकर रायपुर तक हड़कंप मचा हुआ है।