अग्र उत्सव में प्रतिभाओं का धमाका, मंच पर हुनर की ऐसी बरसात कि जज भी पड़ गए असमंजस में डांस से लेकर रस्सा खींच, गुपचुप और स्लो स्कूटी तक प्रतियोगिताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; नन्हे कलाकारों से लेकर बड़ों तक ने बिखेरा हुनर का जलवा “बचना ए हसीनों लो मैं आ गया “के गाने पर अर्श जिंदल ने बिखेरा अपना जलवा

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। अग्रसेन भवन में 3 से 11 अक्टूबर तक चल रहे अग्र उत्सव में रोजाना एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिताओं में अग्र समाज के बच्चों, युवाओं और बड़ों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा अग्रसेन भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासकर डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मंच पर ऐसी धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं कि जजों के लिए भी विजेता चुनना किसी चुनौती से कम नहीं रहा।

 

डांस प्रतियोगिता में सैकड़ों से अधिक बच्चों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों के बीच जजमेंट टीम के सामने भी असमंजस की स्थिति बनती नजर आई कि आखिर किसे कितने नंबर दिए जाएं। हर प्रतिभागी अपने अंदाज में बेहतर प्रस्तुति देने की कोशिश करता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान अर्श जिंदल ने “बचना ऐ हसीनों…” गीत पर शानदार डांस प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरीं। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद दर्शक भी झूम उठे और पूरा माहौल तालियों से गूंजता रहा। नन्हे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने मंच पर अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि अग्र उत्सव महज आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिभाओं का बड़ा मंच बनता नजर आया।

खेल-मनोरंजन में भी खूब जमा रंग

अग्र उत्सव में केवल डांस ही नहीं, बल्कि रस्सा खींच, गुपचुप खाओ, बिंदी लगाओ, प्रो कबड्डी, ज्वेलरी मेकिंग, मारवाड़ी वर्ड्स, स्लो स्कूटी और नोट गिनो जैसी प्रतियोगिताओं ने भी खूब उत्साह पैदा किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और दर्शकों ने भी जमकर उत्साह बढ़ाया।

आज जाट जाटनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहां मनोरंजन का माहौल बनेगा, वहीं सामाजिक मेलजोल और पारिवारिक सहभागिता भी देखने को मिलेगी।

ये रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

रस्सा खींच: प्रथम—प्रीति अग्रवाल एवं ग्रुप, द्वितीय—पूजा अग्रवाल एवं ग्रुप।

गुपचुप खाओ: प्रथम—कनक मित्तल/अंकित मित्तल, द्वितीय—रूपा अग्रवाल/रिंकू अग्रवाल, तृतीय—शैली अग्रवाल/विकास अग्रवाल।

बिंदी लगाओ: प्रथम—मेघा गर्ग/विकास गर्ग, द्वितीय—कोमल गोयल/पंकज गोयल, तृतीय—पूजा अग्रवाल/पीयूष अग्रवाल तथा निशि बंसल/विकास बंसल।

डांस 2 से 5 वर्ष: प्रथम—नव्या गर्ग/अंकित गर्ग, द्वितीय—अर्श जिंदल/आलोक जिंदल तथा आन्या गोयल/आशीष गोयल, तृतीय—श्रीजा अग्रवाल/सचिन अग्रवाल तथा अहाना गर्ग/रॉबिन गर्ग।

प्रो कबड्डी: प्रथम—केशव एवं टीम, द्वितीय—विशेष किंग एवं टीम।

ज्वेलरी मेकिंग: प्रथम—नेहा प्रतीक मित्तल/मुस्कान अमन मित्तल, द्वितीय—शीतल अग्रवाल/प्रीति अग्रवाल, तृतीय—निधि सिंघल/विधि सिंघल।

मारवाड़ी वर्ड्स: प्रथम—सुनीता गोयल/राजेश गोयल, द्वितीय—रीता अग्रवाल/मनोज अग्रवाल, तृतीय—ललिता अग्रवाल/दीपक अग्रवाल।

स्लो स्कूटी: प्रथम—पूर्वी अग्रवाल/बंटी अग्रवाल, द्वितीय—अष्विका गोयल/अमित गोयल, तृतीय—श्रुति गोयल/मनमोहन गोयल।

नोट गिनो: प्रथम—प्रीति अग्रवाल/सुनील अग्रवाल, द्वितीय—संगीता अग्रवाल/राजकुमार अग्रवाल, तृतीय—पलक अग्रवाल/पीयूष अग्रवाल।

डांस 6 से 8 वर्ष: प्रथम—निर्भय अग्रवाल/विकास अग्रवाल, द्वितीय—आर्या अग्रवाल/अमित अग्रवाल, तृतीय—समीक्षा अग्रवाल/राजेश अग्रवाल।

ओपन डांस 9 वर्ष से ऊपर: प्रथम—मान्या गोयल/महेश गोयल, द्वितीय—रिशिता गर्ग/मनीष गर्ग, तृतीय—सौम्या अग्रवाल/राजेश अग्रवाल तथा परी बंसल/प्रवीण बंसल।

एकता, उत्साह और सामाजिक समरसता का भी संदेश

अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि अग्र उत्सव समाज की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ आपसी एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल, सचिव मनमोहन गोयल, अग्रवाल नवयुवक समिति अध्यक्ष नेहल अग्रवाल, सचिव नमन अग्रवाल, यश अग्रवाल सहित पूरी टीम जुटी हुई है।

अग्रसेन भवन में प्रतिदिन अग्र समाज के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की जा रही है। समाज के लोग एक साथ बैठकर स्वल्पाहार ग्रहण कर रहे हैं, जिससे उत्सव के बीच सामाजिक एकता और भाईचारे की तस्वीर भी सामने आ रही है।

अग्र उत्सव में अभी कई कार्यक्रम बाकी हैं और जिस तरह से शुरुआत से ही प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे आने वाले दिनों में मंच पर हुनर के और भी

रंग जमने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button