पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज पत्थलगांव में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

मुकेश अग्रवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज पत्थलगांव में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया एवं संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी होकर संगठन के अनुभवी वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , जिलाध्यक्ष भरत सिंह , रायगढ़ सांसद श राधेश्याम राठिया , जशपुर जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया , जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत , भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह , माटी काला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भु नाथ चक्रवर्ती सहित
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व को सफल बनाने हेतु समर्पित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन।




