पत्थलगांव विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने  छत्तीसगढ़ में छठवा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा करीना सींग का किया सम्मान 

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने विधायक निवास कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ की 12वीं परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाली आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा करीना सींग का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया एवं भविष्य में इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहने का आशीर्वाद दिया।

आज पत्थलगांव ब्लॉक में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य का भी सम्मान पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य की मौजूदगी में विधायक द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाला की प्रिंसिपल उर्सेला टोप्पो को

शासकीय हाई स्कूल को कुमेकेला के प्रिंसिपल कीर्ति सागर धुर्वा सहित 14 स्कूलों के प्रिंसिपल का सम्मान किया गया ।इस मौके पर पत्थलगांव विधायक ने कहा कि हमारे ब्लॉक के लिए गौरव की बात है कि शिक्षकों की मेहनत से आज हमारे क्षेत्र के विद्यालय सत प्रतिशत रिजल्ट देने के लिए सक्षम हुए हैं ।जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है ।इस मौके पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पाढीभी मौजूद रहे।

Back to top button