20 में को देश भर में रहेगी दवा दुकान बंद  जशपुर जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा भी बंद का लिया निर्णय

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव जिला दवा विक्रेता संघ जशपुर के जिला अध्यक्ष विकास गोयल के नेतृत्व में जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रीय दवा व्यापार बंद की जानकारी दी । स्वास्थ्य व्यापार और जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से हस्तक्षेप और आवश्यक अनुशंसा करने की मांग की जिला औषधि संघ के अध्यक्ष विकास गोयल ने एवं सचिव रामस्वरूप अग्रवाल ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन एवं केमिस्ट एंड डगिस्ट के आव्हान पर किया जा रहा है देशभर के करीब 12:50 लाख केमिस्ट और दवा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करता है लंबे समय से लंबित मांगों में अवैध ई फार्मेसी संचालन पर रोक एवं बड़े कॉर्पोरेट समूह द्वारा अत्यधिक छूट आधारित मूल्य निर्धारण पर नियंत्रण तथा अधिसूचना जीएसआर 220 और जीएसआर 817 को वापस लेने की मांग प्रमुख है। अनियंत्रित ई फार्मेसी संचालन और भारी छूट आधारित व्यापार व्यवस्था से दवा वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है एवं छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है यह सभी मांगों को लेकर 20 में को जशपुर जिला दवाई दुकान बंद रहेगी।

Back to top button