नशे के सौदागरों पर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह का वार: आम के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने घेरकर दबोचा भागते रहे तस्कर, पीछा करती रही पुलिस: हाईवोल्टेज चेज़ के बाद करोड़ों का गांजा बरामद

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन आघात” नशे के सौदागरों पर बनकर टूटा है। करोड़ों रुपये के गांजे की खेप को आम की ट्रे में छिपाकर उत्तर प्रदेश भेजने की साजिश को जशपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने 02 क्विंटल 07 किलो अवैध गांजा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस अब एंड टू एंड जांच में जुट गई है।

दोकड़ा चौकी क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चल रहा “ऑपरेशन आघात” अब नशे के कारोबारियों के लिए काल बन चुका है।

सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर दोकड़ा पुलिस ने ग्राम देवरी के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही सफेद पिकअप वाहन क्रमांक UP-70-RT-6633 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में भाग निकला। इसके बाद शुरू हुआ हाईवोल्टेज पीछा… कांसाबेल पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन तस्कर रास्ता बदलकर पुसरा रोड से दोबारा दोकड़ा की ओर भागने लगा। आखिरकार पुलिस टीम ने बहालजोर मुख्य मार्ग पर वाहन को घेरकर धर दबोचा।

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो ऊपर से ट्रे में कच्चे आम भरे हुए थे। पहली नजर में यह आम से लदी साधारण गाड़ी दिखाई दे रही थी, लेकिन जैसे ही पुलिस ने आम हटाए, नीचे खाकी टेप में पैक गांजे के पैकेट देखकर सभी दंग रह गए। 23 प्लास्टिक कैरेटों के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 207 पैकेटों में 207 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे की यह खेप सुंदरगढ़ उड़ीसा से लाई जा रही थी, जिसे अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करोड़ों की खेप के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपये बताई जा रही है। अकेले गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 01 करोड़ 03 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार पीछा, घेराबंदी और सतर्क रणनीति के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जशपुर पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की

Back to top button