“ऑपरेशन प्रहार” से कबाड़ माफियाओं में हड़कंप रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो संदिग्ध कबाड़ जब्त 31 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

रायगढ़/पूंजीपथरा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और संदिग्ध संपत्तियों के परिवहन पर लगाम कसने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के सख्त निर्देश पर पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक में नाकेबंदी कर चार कबाड़ लोड वाहनों को धर दबोचा। कार्रवाई में भारी मात्रा में लोहा एवं टीना कबाड़ समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों और चोरी के माल के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक Ramkinkar Yadav के नेतृत्व में 9 मई 2026 को तमनार चौक में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में भारी मात्रा में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और चारों वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गई।

एक-एक कर ऐसे पकड़ाए कबाड़ से भरे वाहन

➡️ ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867

चालक पुरुषोत्तम यादव के कब्जे से करीब 3 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये बताई गई।

➡️ माजदा वाहन CG 14 MD 7161

चालक दीपक राम मांझी के वाहन में करीब 4 टन कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई।

➡️ माजदा वाहन CG 04 JD 7747

चालक पुनवा राम नौरंग के वाहन से करीब 3 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।

➡️ माजदा वाहन CG 11 BM 6416

चालक किशना सतनामी के कब्जे से करीब 4 टन कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई।

दस्तावेज मांगते ही खुल गई पोल

पुलिस द्वारा जब चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस को कबाड़ के चोरी अथवा संदिग्ध होने की आशंका हुई, जिसके बाद सभी वाहनों और कबाड़ सामग्री को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले में थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार जारी रहेगा — एसएसपी

एसएसपी Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अवैध नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

डीएसपी Sushanto Banerjee के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी Ramkinkar Yadav के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका

Back to top button