“ढाबे में छुपा था ‘खतरा’… रायगढ़ पुलिस की रेड में फूटा अवैध डीजल का खेल!” 160 लीटर ज्वलनशील डीजल जब्त, अपना ढाबा संचालक गिरफ्तार ⚡

 

मुकेश अग्रवाल

रायगढ़ जिले में अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित ज्वलनशील डीजल के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।

खुलेआम मौत का सामान!

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने जब ढाबे की तलाशी ली, तो पीछे रखे प्लास्टिक जरीकेनों में लगभग 160 लीटर डीजल बरामद हुआ। यह डीजल बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के रखा गया था, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

कैसे रखा गया था डीजल?

50-50 लीटर के 2 जरीकेन

35 लीटर का 1 जरीकेन

25 लीटर का 1 जरीकेन

कुल कीमत करीब ₹16,000

तुरंत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक दिलहरण कश्यप (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस की धारा 287 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जनता की जान से खिलवाड़!

सार्वजनिक स्थल पर इस तरह ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोगों की जान को सीधे खतरे में डालने जैसा है।

 

 “जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिक भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

पूरी टीम की सक्रिय भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व और थाना प्रभारी तमनार प्रशांत राव सहित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।

 

Back to top button