पत्थलगांव बस स्टैंड चौक पर लगे भीमराव अंबेडकर जयंती के पोस्टर फाडने को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने पुलिस थाने में की शिकायत

पत्थलगांव बस स्टैंड चौक पर लगे भीमराव अंबेडकर जयंती के पोस्टर फाडने को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने पुलिस थाने में की शिकायत
मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव बस स्टैंड चौक में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर बाबा साहब अंबेडकर के पोस्टर लगाए गए थे जिसको कल रात्रि किसी के द्वारा फाड़ दिया गया जिसको लेकर आज अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पत्थलगांव मोर्चा द्वारा पत्थल गांव थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की एवं पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल को पोस्टर फाडने वाले असामाजिक तत्व पर कार्यवाही को लेकर आवेदन सोपा गया जिस पर पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई।