नकली कारोबार पर पुलिस का करारा वार, एसएसपी शशि मोहन सिंह की सख्ती से हड़कंप

 

नकली कारोबार पर पुलिस का करारा वार, एसएसपी शशि मोहन सिंह की सख्ती से हड़कं

रायगढ़ /मुकेश अग्रवाल

रायगढ़ में नकली उत्पादों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह की सख्त निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब साफ दिखने लगा है। “महादेव पान मसाला” सेंटर पर पड़ी रेड ने जिले में चल रहे नकली सिगरेट के गोरखधंधे की पोल खोल दी है।

क्या है पूरा मामला?

आईटीसी कंपनी की शिकायत पर सक्रिय हुई रायगढ़ पुलिस ने बेहद रणनीतिक तरीके से पहले गोपनीय जांच की और फिर सटीक समय पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क को हिला दिया। सिंधी कॉलोनी स्थित दुकान और गोदाम से 61 हजार रुपये से अधिक कीमत के नकली सिगरेट पैकेट जब्त किए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि असली ब्रांड की हूबहू नकल कर बाजार में “गोल्ड फ्लेक” और “गोल्ड विमल” जैसे नकली उत्पाद खपाए जा रहे थे, जिससे न सिर्फ कंपनी को नुकसान हो रहा था बल्कि आम उपभोक्ताओं की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, कड़ी धाराओं में केस

दुकान संचालक लक्ष्मण दास जय सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, ट्रेडमार्क एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिले में पहली बड़ी कार्रवाई

खास बात यह है कि ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत यह जिले की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे साफ संकेत है कि अब नकली सामान बेचने वालों की खैर नहीं।

कप्तान की सख्ती, अपराधियों में दहशत

रायगढ़ पुलिस के कप्तान शशि मोहन सिंह एक बार फिर अपने सख्त और प्रो-एक्टिव अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने न सिर्फ त्वरित कार्रवाई की बल्कि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का संदेश भी दे दिया।

एसएसपी सिंह का साफ कहना है— “नकली उत्पाद बेचकर जनता को धोखा देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।”

जनता को राहत, माफियाओं को चेतावनी

इस कार्रवाई से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं नकली सामान का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है। शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि अब पुलिस हर उस नेटवर्क पर नजर रख रही है जो जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।

 

Back to top button